{"_id":"6a950e6b93c7ea5eb60e1e6c","slug":"kanpur-thieves-fled-via-different-routes-after-stealing-from-a-retired-bank-employee-s-home-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी के यहां चोरी कर अलग-अलग रास्ते भागे चोर, 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी के यहां चोरी कर अलग-अलग रास्ते भागे चोर, 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई फुटेज
Mon, 31 Aug 2026 10:47 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:47 AM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस को बगिया क्रॉसिंग और गूबा गार्डन के पास चोरों की लोकेशन मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर के सत्यम विहार में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से करीब पांच लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर चोर अलग अलग रास्ते निकल गए। यह जानकारी क्राइम ब्रांच और पुलिस की जांच में सामने आई। चोरों की फुटेज 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई। उनकी तलाश शुरू हो गई है।
सत्यम विहार कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय दुर्गेश नारायण खन्ना बैंक से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को उन्होंने लॉक ठीक कराने की आवाज लगा रहे दो युवकों को मुख्य गेट का ताला ठीक कराने के लिए बुलाया। आरोप है कि बुजुर्ग को पानी, तेल और चाबी गर्म करने जैसी बातों में उलझाया। इसी बीच एक ने अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे गहने और नकदी पार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें एक आरोपी बगिया क्रॉसिंग की ओर जाते हुए दिखा। उसका साथी पनकी रोड की ओर से बंबा रोड होते हुए गूबा गार्डन की ओर जाते हुए नजर आया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।