{"_id":"68583cacec54ddc46c0e4aa3","slug":"kanpur-there-will-be-a-fresh-investigation-into-the-death-of-dinu-s-niece-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दीनू की भतीजी की मौत के मामले में फिर से होगी जांच, चौकी इंचार्ज का ऑडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दीनू की भतीजी की मौत के मामले में फिर से होगी जांच, चौकी इंचार्ज का ऑडियो हुआ था वायरल
Sun, 22 Jun 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:56 PM IST
सार
दीनू उपाध्याय की भतीजी की मौत के मामले में फिर से जांच होगी। डीसीपी सेंट्रल ने नवाबगंज थाना प्रभारी को नए सिरे से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वकील दीनू उपाध्याय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब चार साल पहले संदिग्ध हालात में हुई अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की भतीजी की मौत के मामले में फिर से जांच कराई जाएगी। डीसीपी सेंट्रल एसके सिंह ने नवाबगंज थाना प्रभारी को नए सिरे से जांच के निर्देश दिए हैं। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक 2021 में दीनू की भतीजी की मौत हो गई थी। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने जांच कराई थी, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले थे। अब कुछ सबूत मिले हैं, जिसकी वजह से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दीनू को रिमांड पर घर ले जाया गया था। उस दौरान वह छत पर पहुंचकर बहुत रोया था। उसने भतीजी का नाम लेकर खुद को कर्मों का फल मिलने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज का ऑडियो हुआ था वायरल
भतीजी की मौत के समय भी चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई ही थे। यह चौकी उन्हें दूसरी बार मिली है। उस दौरान चौकी इंचार्ज का ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें दीनू के परिवार से भतीजी की मौत से संबंधित बातचीत के कुछ अंश थे। इस मामले की अधिकारियों ने जांच कराई थी। डीसीपी सेंट्रल का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज की भूमिका भी देखी जा रही है।