फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft just steps away from CPs office and police station cunning thieves cut through wall

कानपुर: सीपी दफ्तर-थाने से चंद कदम दूर चोरी, दीवार काटकर दुकान में घुसे थे शातिर, लाखों के ड्राई फ्रूट्स पार

Sat, 03 Oct 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 03:31 PM IST
सार

Kanpur News: कलक्टरगंज थाना और एसीपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर नयागंज स्थित किराना कारोबारी की दुकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिर चोर दुकान से करीब दो लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स और 35 हजार रुपये नकद समेट ले गए।

विज्ञापन
Kanpur Theft just steps away from CPs office and police station cunning thieves cut through wall
किराना कारोबारी की दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एसीपी कलक्टरगंज दफ्तर और थाने से चंद कदम की दूरी पर किराना कारोबारी की दुकान में दीवार काटकर शुक्रवार देर रात हुई चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नयागंज के कारोबारी सज्जन गुप्ता की दुकान को निशाना बनाकर चोर करीब दो लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स और 35 हजार रुपये नकद ले गए।

विज्ञापन

रात में चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद सामान और नकदी समेटकर निकल गए। सुबह दुकान खोलने पर व्यापारी को चोरी का पता चला। सूचना पर संबंधित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और एसीपी कलक्टरगंज को फोन कर घटना पर नाराजगी जताई। एसीपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और कलक्टरगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

चोरों ने दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया
टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर इसलिए भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि थाना और एसीपी कार्यालय के इतने करीब चोरों ने दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया। सेंधमारी के लिए चोरों को समय लगा होगा, लेकिन पुलिस गश्त के दौरान उनकी गतिविधि पकड़ में नहीं आई। इससे बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारी नाराज हैं।

विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी
पुलिस अधिकारियों ने जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं, जनप्रतिनिधि ने अधिकारियों से कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ बाजार में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई में देरी होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। अब पुलिस के सामने चोरों की पहचान और माल बरामद करने के साथ नयागंज जैसे प्रमुख कारोबारी क्षेत्र में गश्त और निगरानी की व्यवस्था को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की चुनौती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed