फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The youth found at Ganga Barrage turned out to be from Unnao uncle and nephew drowned while bathing

Kanpur: गंगाबैराज पर मिला युवक उन्नाव का निकला, गंगा नहाने के दौरान डूबे थे चाचा-भतीजे, चाचा अभी भी लापता

Mon, 14 Jul 2025 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 14 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज पर मिले युवक का शव उन्नाव के बांगरमऊ निवासी ओमवीर सिंह उर्फ अंशू का निकला है। 10 जुलाई को गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूबने से उसकी मौत हुई थी, उसे बचाने में डूबे चाचा कृष्ण कुमार अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
Kanpur The youth found at Ganga Barrage turned out to be from Unnao uncle and nephew drowned while bathing
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगाबैराज पर रविवार को गेट नंबर चार पर मिले युवक की पहचान  उन्नाव के बांगरमऊ निवासी ओमवीर सिंह उर्फ अंशू के रूप में हुई है। अंशू अपने चाचा कृष्ण कुमार के साथ 10 जुलाई को आगरा एक्सप्रेस वे के पास स्थित घाट पर गंगा स्नान करने गया था, जहां में गहराई में जाने के कारण वह डूबने लगा था, जिसे बचाने पहुंचे चाचा भी डूब गए।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक चाचा का पता नहीं चला है। घटना के समय घाट पर मौजूद एक युवती ने गंगा में डूबते चाचा–भतीजे का वीडियो बनाया।  मूलरूप से बेहरा कच्छ, बांगरमऊ उन्नाव निवासी लोहार अरुण कुमार का बेटा ओमवीर सिंह 19 पेंटिंग का काम करता था। 10 जुलाई को अंशू पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक चाचा कृष्ण कुमार के साथ आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित घाट गहरपुरवा लकड़हा घाट पर गंगा स्नान को गया था।

विज्ञापन

दाहिने हाथ में गुदा हुआ था अंशू
इस दौरान गंगा के तेज बहाव व गहराई में जाने के कारण अंशू डूबने लगा। अंशू को डूबता देख कृष्ण कुमार उसे बचाने को नदी में कूदे थे। इसके बाद से दोनों लापता थे। नवाबगंज स्थित गंगा बैराज के गेट नंबर-चार व 24 पर एक युवक व महिला का शव फंसा हुआ मिला था। नवाबगंज पुलिस ने युवक के दाहिने हाथ में अंशू गुदा देखा, तो आसपास जिलों में संपर्क किया। यहां परिजनों ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed