फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The Game of Mule Accounts and Layering 2.12 Crore Found in Mastermind Rajbirs Accounts Frozen

Kanpur: म्यूल अकाउंट्स और लेयरिंग का खेल, मास्टरमाइंड राजबीर के खातों में मिले 2.12 करोड़ फ्रीज, जांच जारी

Tue, 05 May 2026 11:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 05 May 2026 11:12 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मास्टरमाइंड राजबीर यादव के पांच खातों में जमा 2.12 करोड़ रुपये फ्रीज किए और कुल 53 संदिग्ध खातों पर कार्रवाई की। गिरोह छोटे ट्रांजेक्शन और म्यूल अकाउंट्स के जरिए ठगी की रकम को कई लेयर्स में ट्रांसफर कर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
Kanpur The Game of Mule Accounts and Layering 2.12 Crore Found in Mastermind Rajbirs Accounts Frozen
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे में ट्रांसफर कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड राजबीर सिंह यादव के पांच खातों में 2.12 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसे सोमवार को पुलिस ने फ्रीज करा दिया। उसके व रिश्तेदारों के नाम पर कुल 13 खाते थे। पुलिस ने जांच के आधार पर 13 खातों समेत कुल 53 संदिग्ध बैंक अकाउंट फ्रीज कराए हैं। सभी खाते सीबीएस बैंक में खुले थे। पुलिस मंगलवार को अन्य बैंकों में जाकर जानकारी हासिल करेगी।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि बर्रा पुलिस ने चार दिन पहले बैंक अधिकारियों, स्टाफ और अन्य को मिलाकर आठ लोगों को जेल भेजा था। जांच में बर्रा आठ के राजबीर सिंह यादव और आगरा के अंचित अग्रवाल का नाम सामने आया है। यह लोगों के म्यूल अकाउंट खुलवाकर उसे साइबर अपराधियों को दे रहे थे। उसकी रकम को दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं लेयर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन

कुल 53 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया
राजबीर सिंह स्वयं पहले बर्रा में खुली फिनो बैंक में लोन दिलाने का कार्य कर रहा था। पुलिस को उसके सीबीएस बैंक में खाते होने की जानकारी हुई। उसके व रिश्तेदारों के नाम पर 13 बैंक खाताें की जानकारी हुई। पांच बैंक खातों में 2.12 करोड़ रुपये थे। सभी को फ्रीज करा दिया गया है। पुलिस की जांच में 40 अन्य संदिग्ध खाते मिले थे। कुल 53 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।

300 से अधिक संदिग्ध खातों की हो रही जांच
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों की जानकारी करने पर 300 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते मिले हैं। इनको म्यूल अकाउंट की तरह से इस्तेमाल किया जा रहा था। साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फर्म के रुपये मंगवाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने की आशंका है। पुलिस सभी 300 खातों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

आगरा की बैंकों से मांगी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आगरा की बैंकों से अंचित अग्रवाल के बैंक अकाउंट और अन्य जमा पूंजी की डिटेल मांगी गई है। उसका कानपुर कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। अंचित अग्रवाल के चालक के खाते में 50 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला है।

दो हजार से चार हजार लेनदेन वाले खाते मिले
बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के पास से दो से चार हजार की लेनदेन वाले कई खाते मिले हैं। इनका उपयोग बैंक खातों की लेयर बनाने और उनको तोड़ने के लिए होने की संभावना है। ऐसा करने से बैंक खातों की चेन टूट जाती है। पुलिस और जांच करने वाली टीमें छोटी राशि के ट्रांजेक्शन को देखकर अचंभित हो जाती है जिसका असर जांच पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed