फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The department launched a campaign against GST dues worth crores action was taken against four firms

Kanpur: करोड़ों के जीएसटी बकाया पर विभाग ने चलाया अभियान, चार फर्मों पर कार्रवाई…दो की संपत्तियां कुर्क

Wed, 19 Nov 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Nov 2025 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: एसजीएसटी ने जीएसटी और वैट बकाया की वसूली के लिए अभियान चलाकर मधुराज स्टील और प्रेम राज टेक्सटाइल के ऑफिस कुर्क और सील कर दिए। साथ ही, करोड़ों रुपये बकाया न चुकाने पर शुभ सार्थक सेल्स और मुन्नालाल एंड संस के प्रोपराइटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और गिरफ्तारी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Kanpur The department launched a campaign against GST dues worth crores action was taken against four firms
हालसी रोड स्थित फर्म की संपत्ति को कुर्क और और सील करते हुए एसजीएसटी के अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) के अफसरों ने मंगलवार को जीएसटी और वैट बकाया के मामलों में बड़ी कार्रवाई की। चार फर्मों का बकाया भुगतान न होने पर दो फर्म संचालकों की संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। चेतावनी दी गई कि भुगतान न होने की स्थिति में संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। इन फर्मों पर करोड़ों की बकायेदारी है।

विज्ञापन

जीएसटी/ वैट से संबंधित बकाया वसूली शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी क्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर कानपुर जोन द्वितीय आरएस विद्यार्थी के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त कार्यपालक रमेश कुमार सिंह बैस की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सोमांक चौहान, राज्य कर अधिकारी आशुतोष सिंह और संग्रह अमीन अरविंद चौरसिया की टीमों ने अभियान चलाया।

विज्ञापन

देर शाम फर्म ने 5.20 लाख जमा किया
सबसे पहले सर्वश्री मधुराज स्टील एलएलपी और सर्वश्री मधुराज स्टील के हालसी रोड स्थित व्यापार स्थल पर कार्रवाई की। इन फर्मों पर 1.13 करोड़ का जीएसटी बकाया था। मौके पर मिले कर्मचारी ने बताया गया कि स्टे के लिए हाईकोर्ट में रिट लगाई गई है। इन फर्मों ने तत्काल कोई धनराशि जमा नहीं की। इस पर इनके ऑफिस को कुर्क कर दिया गया। देर शाम फर्म ने 5.20 लाख जमा किया। इसके बाद टीम मनीराम बगिया पहुंची।

विज्ञापन

ऑफिस को कुर्क और सील कर दिया
सर्वश्री प्रेम राज टेक्सटाइल पर 68.94 लाख का बकाया था। मौके पर मौजूद फर्म संचालक के दामाद ने तत्काल बकाया धनराशि जमा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर टीम ने मकान के भूतल में स्थित प्रेमराज टेक्सटाइल के ऑफिस को कुर्क और सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने हालसी रोड स्थित चंद्रा मार्केट में सर्वश्री शुभ सार्थक सेल्स पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी भी होगी
फर्म पर 429.79 लाख और सर्वश्री मुन्नालाल एंड संस पर 303.25 लाख का जीएसटी बकाया है। व्यापार स्थल पर टीम पहुंची, तो प्रोपराइटर शुभम गुप्ता मौजूद नहीं मिले। सर्वश्री शुभ सार्थक सेल्स की प्रोपराइटर शुभा गुप्ता मुन्नालाल एंड संस के प्रोपराइटर शुभम गुप्ता की पत्नी हैं। विभाग ने इनके नाम से चल/अचल संपत्ति की जानकारी की। कहा गया कि यदि जल्द बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया गया, तो वसूली के फर्मों के प्रोपराइटरों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed