{"_id":"6a7dfd0cb098b8bf9d09a173","slug":"kanpur-technical-snag-in-memu-12-trains-including-the-rajdhani-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेमू में तकनीकी खराबी, राजधानी समेत 12 ट्रेनें ढाई घंटे फंसी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेमू में तकनीकी खराबी, राजधानी समेत 12 ट्रेनें ढाई घंटे फंसी रहीं
Thu, 13 Aug 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद से कानपुर सेंट्रल आ रही मेमू में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार रात रूरा-मैथा के बीच मेन लाइन पर ट्रेन खड़ी हो गई। इससे दिल्ली-कानपुर रेलमार्ग पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान पटना, भुवनेश्वर और हावड़ा राजधानी समेत करीब 12 ट्रेनें फंसीं रहीं। कई ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
रात करीब नौ बजे रूरा से मैथा के लिए रवाना हुई मेमू करीब सात मिनट बाद ही मेन लाइन पर खड़ी हो गई। चालक और सहायक चालक ने खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी गई। मेन लाइन बाधित होने से दिल्ली और कानपुर आ रही ट्रेनों को संचालन रोकना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11:30 बजे रेल संचालन बहाल हो सका। इसके बाद रास्ते में फंसीं ट्रेनों को एक-एक कर रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मेमू के पावर में तकनीकी खराबी आई थी। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची मेमू
पावर फेल होने के कारण मेमू करीब साढ़े नौ घंटे की देरी से बृहस्पतिवार तड़के 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सवार करीब 450 यात्रियों को पूरी रात गर्मी और उमस के बीच बितानी पड़ी। यात्री संदीप व धर्मेंद्र ने बताया कि पूरी रात रास्ते में बीती।