फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Swarna Shatabdi Engine Fails at Central; Train Stranded for 1.5 Hours

Kanpur: सेंट्रल पर स्वर्ण शताब्दी का इंजन फेल, डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन, परेशान रहे यात्री

Tue, 23 Jun 2026 09:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 23 Jun 2026 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: नई दिल्ली से लखनऊ जाते समय तकनीकी दिक्कत आने से स्वर्ण शताब्दी सेंट्रल स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही। 

विज्ञापन
Kanpur: Swarna Shatabdi Engine Fails at Central; Train Stranded for 1.5 Hours
सेंट्रल पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इंजन फेल हो गया है। इससे ट्रेन करीब एक घंटा 40 मिनट तक प्लेटफार्म संख्या-9 पर खड़ी रही। दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने अनुसार, ट्रेन सुबह 11:39 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि पावर केबिन (इंजन) में खराबी आने से आवश्यक प्रेशर नहीं बन पा रहा था।

विज्ञापन


तकनीकी टीम ने जांच के बाद बताया कि इंजन को वर्कशॉप भेजना पड़ेगा। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस तरह ट्रेन दोपहर 1:19 बजे लखनऊ के लिए रवाना की गई। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि इंजन गाजियाबाद लोको शेड का था। उसको वहां जांच के लिए भेजा गया है। वहां पर जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इंजन में क्या खराबी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed