{"_id":"6942c371ce3c2cd63f096911","slug":"kanpur-sunil-bajaj-dr-diwakar-mishra-nominated-to-bjp-provincial-council-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सुनील बजाज, डॉ. दिवाकर मिश्र भाजपा प्रांतीय परिषद में मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सुनील बजाज, डॉ. दिवाकर मिश्र भाजपा प्रांतीय परिषद में मनोनीत
Wed, 17 Dec 2025 08:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
सुनील बजाज, डॉ. दिवाकर मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र और भाजपा कानपुर उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को पार्टी की प्रांतीय परिषद में मनोनीत किया है। ये दोनों चयन कानपुर उत्तर जिले के लिए हुए, जबकि कानपुर दक्षिण जिले से रघुराज शरण गुप्ता को प्रांतीय परिषद में शामिल किया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. दिवाकर मिश्र बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। सुनील बजाज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। तीनों नेताओं के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बधाई दी है। इनके साथ ही पार्टी ने कानपुर देहात से राहुल देव अग्निहोत्री और विजय कुमार सोनी को भी प्रांतीय परिषद के लिए मनोनीत किया है।