फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Stone carpenter commits suicide by hanging himself

Kanpur: पत्थर घिसाई कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Stone carpenter commits suicide by hanging himself
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बर्रा थाना क्षेत्र के छेदी सिंह का पुरवा में किराये पर रहने वाले पत्थर घिसाई कारीगर ने शुक्रवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दिया। पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर जांच की। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से हमीरपुर के मौदहा के गांव खुसिहारी निवासी संतराम उर्फ लाली (35) पिछले चार साल से छेदी सिंह का पुरवा में विजय के मकान में किराये पर रह रहे थे। मां रामप्यारी ने बताया कि वह ठेकेदार विनोद के नेतृत्व में पत्थर घिसाई का काम करता था। बताया कि तीन साल पहले तक पत्नी सुमन व बच्चे नंदिनी, साक्षी व सागर साथ रहते थे। पत्नी की तबीयत ठीक न होने पर वह उसे गांव छोड़ आया था।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि उन्होंने बीते 15 दिनों से उनसे बात नहीं की थी। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद से बाहर नहीं आया। शनिवार दोपहर उसके खुदकुशी करने का पता चला। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed