मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में शार्प शूटर रेहान की मां ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि 20 दिन पहले खाना खाते वक्त बेटे को बुलाने कोई आया था। उसके बाद वह घर नहीं आया था।
मां ने दावा किया कोई शख्स दो लाख कमाने का लालच देकर बेटे को अपने साथ ले गया। रेहान की मां ने कहा है कि मेरे बेटे ने जो किया, वह सही नहीं किया है। लगातार उसका फोन मिलाते रहे लेकिन मोबाइल बंद आता रहा।
2 of 11
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
परिवार को मुंबई जाने की जानकारी नहीं थी। रेहान पढ़ाई छोड़कर एक महीने पहले गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। बिहार के एक युवक ने अपने भाई के साथ काम दिलाने की बात कही थी।
3 of 11
रेहान की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि बेटे से मिलने मुंबई जाने तक के पैसे नहीं, न ही यह पता है कि बेटा कहां है। रेहान की मां ने कहा कि मेरे बेटे और जिसे गोली लगी है, दोनों को इंसाफ मिले। रेहान की मां ने सरकार से मांग की है कि बेटे को अपराध की राह पर ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तीनों शूटरों को कोटा से दबोचा गया
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोच लिया गया। तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।
5 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों में बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान है। तीसरा आरोपी भी सोनीपत का है, पर पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले उसे नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने कहा कि तीनों बालिग हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है।