फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SP MLA Solanki property worth 10 crores marked, Irfan is the owner of billions

Kanpur: सपा विधायक सोलंकी की 10 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, अरबों के मालिक हैं इरफान, जब्त करने की कार्रवाई तेज

Sat, 31 Dec 2022 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Dec 2022 10:51 AM IST
सार

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान की भी कानपुर और उन्नाव में करोड़ों की संपत्तियां हैं। रिजवान उन्नाव का भू-माफिया भी है। जिसने कानपुर से उन्नाव तक सरकारी जमीनों पर कब्जा किया और अवैध तरीके से करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। रिजवान की संपत्तियां भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएंगी।

विज्ञापन
Kanpur: SP MLA Solanki property worth 10 crores marked, Irfan is the owner of billions
इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। सपा विधायक की गलत तरीके से बनाई गई संपत्ति जब्त करने की दिशा में अब तक 10 करोड़ की प्रॉपर्टी चिह्नित कर ली गई है। इसमें उनकी कोठी समेत तीन मकान, दो फैक्ट्रियां और कई निर्माणाधीन साइट शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस उनके आय के जरिये का भी पता लगा रही है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक और उनके भाई समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि विधायक गैंग बनाकर लोगों से वसूली, जमीनों पर कब्जा करने का गैंग चला रहे थे। जिससे उन्होंने करोड़ों की अकूत संपत्ति तैयार की है। जिसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी। इसी के तहत उनकी 10 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है।

विज्ञापन

ये संपत्ति उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में दाखिल की है। पुलिस की एक टीम कानपुर के साथ ही अन्य जिलों व राज्यों में विधायक की प्रॉपर्टी को तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक इरफान के पास कानपुर से लेकर मुंबई तक करोड़ों की संपत्ति है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

भाई रिजवान के नाम भी है करोड़ों की संपत्ति
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान की भी कानपुर और उन्नाव में करोड़ों की संपत्तियां हैं। रिजवान उन्नाव का भू-माफिया भी है। जिसने कानपुर से उन्नाव तक सरकारी जमीनों पर कब्जा किया और अवैध तरीके से करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। रिजवान की संपत्तियां भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएंगी।

संपत्तियों को लेकर ईडी की भी नजर
पुलिस सूत्रों की माने तो इंटेलीजेंस की टीम ये जानकारी कर रही है कि सपा विधायक ने संपत्ति किन लोगों के नाम की है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, ईडी ने भी सपा विधायक की संपत्ति की जानकारी लेनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed