फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SP-BJP clashed at five places during Akhilesh Yadav road show

Kanpur: अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान पांच जगह भिड़े सपा-भाजपाई

Wed, 10 May 2023 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: SP-BJP clashed at five places during Akhilesh Yadav road show
अखिलेश के रोड शो के दौरान भिड़े सपा-भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान मंगलवार को सपाई और भाजपाई पांच जगह आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को झंडा दिखाते हुए नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओें को एक-दूसरे की पहुंच से दूर रखा। कार्यकर्ताओं के भिड़ने से नाराज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और अखिलेश यादव की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रचार की कमान संभाली। वहीं सपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शहर में रोड शो किया। अखिलेश यादव दोपहर करीब पौने चार बजे फूलबाग से रोड शो के लिए निकले। बिरहाना रोड पर गोयल ज्वैलर्स के पास पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ता झंडा दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद सतीश महाना वहां से निकल गए। इसके बाद दोनों ओर के कार्यकर्ता एक बार फिर ज्वैलरी मार्केट, कनोडिया बिल्डिंग के पास एक-दूसरे के सामने आ गए। अखिलेश का काफिला जब नयागंज चौराहे स्थित एक पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय पहुंचा तो वहां भी टकराव हो गया। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। किसी तरह से विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संभाला। वहीं इससे नाराज अखिलेश यादव और सतीश महाना ने पुलिस से कार्यकर्ताओं को संभालने की बात कही। इधर प्रचार का समय खत्म होने के बाद बेकनगंज पहुंचे अखिलेश यादव कार में बैठकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाना जी संवैधानिक पद पर हैं, सड़क पर नहीं उतरना चाहिए
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष महाना संवैधानिक पद पर हैं, उन्हें सड़क पर नहीं आना चाहिए था। वे सपा का रूट बाधित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed