फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur South and North players dominate in Yoga.

Kanpur News: योग में कानपुर साउथ और नाॅर्थ के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 29 Jul 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur South and North players dominate in Yoga.
कानपुर। कैंब्रिज हाईस्कूल में दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल योग टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने पारंपरिक, आर्टिस्टिक, रिदमिक और आर्टिस्टिक युग्म योग स्पर्धाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कानपुर साउथ, नाॅर्थ और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


आर्टिस्टिक योग के अंडर-14 वर्ग में तेजस देव (मेरठ) और अंडर-17 में कार्तिक जैन (मेरठ) विजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 की आरना ओम सिंह (लखनऊ नॉर्थ), अंडर-17 की प्रतीक्षा सिंह (कानपुर नॉर्थ) और अंडर-19 की शुभी पटेल (कानपुर साउथ) ने पहला स्थान हासिल किया। पारंपरिक योग वर्ग में दृक्ष चौहान (गाजियाबाद), खुश चौहान (मेरठ) और उत्कर्ष पाल (झांसी) अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे। बालिका वर्ग में आरना ओम सिंह (लखनऊ नॉर्थ), सृष्टि सिंह (कानपुर नॉर्थ) और इरा वर्मा (लखनऊ नॉर्थ) ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


रिदमिक योग वर्ग में आरव, आयुष कुमार और शिवम सिंह रावत ने क्रमशः अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आरोही शुक्ला (लखनऊ साउथ), समृद्धि (कानपुर साउथ) और आराध्या पाण्डेय (कानपुर साउथ) विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिस्टिक युग्म योग वर्ग में मानव (गाजियाबाद), अंश (मेरठ) और राज गुप्ता (कानपुर साउथ) ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में आरना ओम सिंह (लखनऊ नॉर्थ), भाव्या यादव (कानपुर साउथ) और भूमि त्रिपाठी (वाराणसी) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशिका नीलम मल्होत्रा और हाउस स्कूल की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। प्रिंसिपल शैली धीर, सह-प्रधानाचार्या निधि मेहरोत्रा समेत अन्य शिक्षिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed