फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kanpur: Smoke from wheel halts special train; repair work at Bharthana station lasts an hour and a half

Kanpur: ब्रेक शू चिपकने से पहिए से निकला धुआं, भरथना स्टेशन पर रोकी स्पेशल ट्रेन, डेढ़ घंटे चला मरम्मत कार्य

Tue, 21 Jul 2026 07:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 07:19 PM IST
सार

तकनीकी टीम ने पहिए की जांच के बाद पाया कि ट्रेन के ब्रेक शू चिपके हुए थे। एक मालगाड़ी और पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस को लूप लाइन से सुरक्षित रवाना किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Smoke from wheel halts special train; repair work at Bharthana station lasts an hour and a half
भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह सूबेदारगंज-वलसाड़ अप स्पेशल ट्रेन के एक कोच के ब्रेक शू चिपक जाने से पहिया से धुआं निकलने लगा। इस पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कानपुर की ओर से जा रही स्पेशल ट्रेन के एस-7 कोच के पहिये से धुआं निकलने पर सुबह 10:26 बजे ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी टीम ने बताया कि ब्रेक शू चिपक जाने ये पहिए में घर्षण हो रहा था जिससे धुआं निकल रहा था। मरम्मत कर 11:52 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

Kanpur: Smoke from wheel halts special train; repair work at Bharthana station lasts an hour and a half
भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मालगाड़ी और पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के ब्रेक शू में आई दिक्कत को तकनीकी टीम ने सही कर दिया। लूप लाइन होने के कारण ट्रेनों के आवागमन में प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed