फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Smart card will be made for e-bus, facility will start from February

Kanpur: ई-बस का बनेगा स्मार्ट कार्ड, छुट्टे पैसों का झंझट होगा खत्म, फरवरी से शुरू होगी सुविधा

Sat, 21 Jan 2023 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

यात्रियों के पास अक्सर किराया भुगतान करने के लिए छुट्टे रुपये नहीं होते हैं। उनकी शिकायत होती है कि कंडक्टर ज्यादा किराया ले लेते हैं। ई-बस के प्रबंधक परिचालन डीवी सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड की सुविधा फरवरी में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Smart card will be made for e-bus, facility will start from February
इलेक्ट्रिक बस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वालों के लिए ई-बस प्रबंधन फरवरी से स्मार्ट कार्ड की सुविधा देगा। इसके तहत यात्रियों को स्मार्ट प्रीपेड कार्ड जारी होंगे। एक बार कूपन लेकर कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे। इसके बाद कैशलेस टिकट का भुगतान कर सकेंगे। कंडक्टर के पास कार्ड को टच कराकर गेटवे से किराया वसूलने वाली मशीन होगी।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के साथ ई-बस सेवा प्रबंधन ने करार किया है। इस कार्ड को इस तरह से तैयार कराया जा रहा है कि न सिर्फ ई-बसों का टिकट बल्कि मेट्रो का टिकट भी खरीदा जा सके। यात्रियों के पास अक्सर किराया भुगतान करने के लिए छुट्टे रुपये नहीं होते हैं। उनकी शिकायत होती है कि कंडक्टर ज्यादा किराया ले लेते हैं। ई-बस के प्रबंधक परिचालन डीवी सिंह ने बताया कि कार्ड की सुविधा फरवरी में शुरू हो जाएगी। एसबीआई और सॉफ्टवेयर कंपनी से बातचीत कर उसका डिजाइन तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed