फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six pairs of trains including Humsafar, Garibrath Express will run

कानपुर: हमसफर, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत छह जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, आपको करना है सफर तो पढ़ें पूरा शेडयूल

Sun, 18 Jul 2021 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Jul 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Six pairs of trains including Humsafar, Garibrath Express will run
ट्रेन - फोटो : amar ujala
रेलवे ने लंबे समय से बंद चल रहीं छह जोड़ी ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी है। ये ट्रेनें नई दिल्ली से वाया कानपुर सेंट्रल चलेंगी। इनमें हमसफर और गरीबरथ एक्सप्रेस भी हैं। चार जोड़ी ट्रेनें आनंद विहार से और दो जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। 22 जुलाई से क्रमवार इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


 -ट्रेन संख्या 04046 मधुपुर हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 22 जुलाई की शाम 5:20 बजे चलेगी और रात 10:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, बक्सर, पटना होते हुए सुबह 10:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04045 मधुपुर से 23 जुलाई की शाम 5:05 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी। 
विज्ञापन


-ट्रेन संख्या 04050 आनंद विहार से 24 जुलाई की रात 11:55 बजे चलकर वाया अलीगढ़ सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, वाराणसी होते हुए दोपहर 2:05 बजे बलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04049 बलिया से 25 जुलाई की रात 10:10 बजे चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सुबह 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।  यह ट्रेन हर रविवारको चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से मंगलवार और शनिवार को चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन शाम 5:20 बजे चलकर रात 10:15 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 1:35 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04057 जयनगर से 26 जुलाई से सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से यह ट्रेन दोपहर 12:10 बजे चलकर रात 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

-ट्रेन संख्या 04040 मधुपुर हमसफर सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 26 जुलाई की दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सुबह 5:25 बजे मधुपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04039 मधुपुर से 27 जुलाई की दोपहर 12:15 बजे चलकर रात 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 6:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।  यह ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी। 

-ट्रेन संख्या 04038 नई दिल्ली से सिलचर एक्सप्रेस विशेष साप्ताहिक ट्रेन 22 जुलाई से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलकर सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से वाया प्रयागराज, कटिहार, गुवाहाटी होते हुए शाम 7:35 बजे सिलचर पहुंचेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04037 सिलचर से 26 जुलाई शाम 6:50 बजे निर्धारित रूट से होते हुए सुबह 6:30 बजे सेंट्रल और दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को चलेगी। 


-ट्रेन संख्या 04032 नई दिल्ली गुवाहाटी सुपरफास्ट ट्रेन 25 जुलाई से चलेगी। नई दिल्ली से बुधवार और रविवार को ट्रेन रात 11:45 बजे चलकर सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, पाटलिपुत्र, कटिहार, न्यू जलपाई गुड़ी होते हुए सुबह 8:20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन हर रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04031 गुवाहाटी से 28 जुलाई की सुबह 6:15 बजे चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सुबह 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed