फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six gamblers arrested, cash worth Rs 2.36 lakh recovered

Kanpur: छह जुआरी गिरफ्तार, 2.36 लाख की नकदी बरामद, सरगना फरार

Sat, 27 Jul 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 10:24 PM IST
सार

Kanpur News: मूलगंज के मछलीटोला स्थित एक मकान में कई महीनों से जुआ चल रहा था। पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.36 लाख की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
Kanpur: Six gamblers arrested, cash worth Rs 2.36 lakh recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में मूलगंज पुलिस ने मछलीटोला स्थित शाका दीक्षित के मकान में छापा मारकर छह जुआरियों को दबोच लिया। वहीं, जुआ संचालक गैंगस्टर मासूम जैन फरार हो गया। मासूम के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जुआरियों के पास से 2.36 लाख रुपये व छह मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से मछलीटोला स्थित शाका दीक्षित के मकान में जुआ होने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को एसीपी कोतवाली ने टीम संग छापा मारा। मौके से छह जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जुआरियों की पहचान कल्याणपुर शिवली रोड निवासी सर्वेश कुमार मिश्रा, उन्नाव के गंगाघाट निवासी गौरव चौरसिया, चकेरी के पटेलनगर निवासी अनूप कुमार, हरबंशमोहाल के हुलागंज निवासी अजय वर्मा, कर्नलगंज के खटिकाना निवासी सुरेश कुमार साहू, पनकी के गंगागंज निवासी अल्ताफ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed