फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six accused arrested for stealing from paan masala stalls

Kanpur: पान मसाला गुमटियों में चोरी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Six accused arrested for stealing from paan masala stalls
फजलगंज थाने में पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
फजलगंज थाना क्षेत्र में 10 दिन के भीतर दो पान मसाला गुमटियों में चोरी करने वाले गैंगस्टर समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फजलगंज पुलिस के अनुसार, फजलगंज मस्जिद वाली गली निवासी घनश्याम चौरसिया ने 14 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 जनवरी की रात उनकी गुमटी का ताला तोड़कर नकदी और हजारों रुपये का माल चुरा लिया गया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार, 24 जनवरी को बर्रा निवासी बैजनाथ पांडेय ने भी गड़रियानपुरवा में अपनी गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और माल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर नौबस्ता के गढ़ी मछरिया निवासी तालिब (23), सोहेल हसन उर्फ लक्की (22), अरहम उर्फ साहिल (22), नौबस्ता के राजीव नगर निवासी मो सैफी (21), मो जैद (22) और बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी मों वकील (30) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नामचीन कंपनियों के 142 पैकेट पान मसाला, 31 डिब्बे सिगरेट, 29 डिब्बे बीड़ी और एक स्कूटी बरामद की है। छह आरोपियों में मुख्य शातिर तालिब है जो फतेहपुर के थाना बिंदकी से गैंगस्टर घोषित है। उस पर फतेहपुर के औंग, बिंदकी, फजलगंज और बाबूपुरवा थानों में कुल छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed