फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Siren rang as soon as the train touched the railway gate, goods train stopped

Kanpur: रेलवे फाटक को छूते ही बजा सायरन, खड़ी हो गई मालगाड़ी

Sun, 07 Sep 2025 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Sep 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Siren rang as soon as the train touched the railway gate, goods train stopped
खड़ी हो गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के सीढ़ी क्रॉसिंग पर रविवार शाम युवक ने रेलवे फाटक पर हाथ रखा तो अचानक सायरन बजने लगा। सिग्नल कटने से ट्रेन खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद सीढ़ी चौकी के दरोगा ने युवक को गेटमैन के रूम में बिठा दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी क्रॉसिंग पर खड़ी रही और लंबा जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी रही। युवक की पहचान औरैया निवासी मनोज सिंह सेंगर के रूप में हुई है। बिधनू जाने के दौरान युवक ने बंद क्रॉसिंग पर लगे बूम को जैसे ही छुआ तो सायरन बजने लगा और सिग्नल कट गया। गेटमैन राजीव रंजन ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना देकर माल गाड़ी को रवाना किया गया। युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed