फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sikh Riots, Kanpur SIT finds accused in 11 cases, Delhi SIT could file only six chargesheets

Kanpur Sikh Riots: कानपुर एसआईटी ने 11 केसों में खोज निकाले आरोपी, दिल्ली एसआईटी सिर्फ छह चार्जशीट ही कर सकी दायर

Fri, 17 Jun 2022 08:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 08:21 AM IST
सार

वर्ष 1984 में देश के कई हिस्सों में भड़के सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली में 2700 हत्याएं हुईं थीं। वहीं, कानपुर में 127 लोगों का मार दिया गया था। इस मामले में कानपुर एसआईटी की कार्रवाई आगे है, जबकि दिल्ली की पीछे।

विज्ञापन
Kanpur Sikh Riots, Kanpur SIT finds accused in 11 cases, Delhi SIT could file only six chargesheets
सिख विरोधी दंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिख विरोधी दंगों के केसों की विवेचना और कार्रवाई में कानपुर एसआईटी अब तक अव्वल रही है। दिल्ली एसआईटी अबतक सिर्फ छह केसों में ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जबकि दिल्ली में 2700 सिखों की हत्या की गई थी और कानपुर में 127 की हुई थी। कानपुर एसआईटी ने अब तक 40 केसों (हत्या कर डकैती डालने वाले) में से 11 केसों की विवेचना पूरी कर ली है। 96 आरोपियों को खोज निकाला, जिसमें 74 जीवित हैं।

विज्ञापन

इनमें चार की गिरफ्तारी भी कर ली। तीन केसों की तफ्तीश और शुरू की है। यह पूरी कार्रवाई साढ़े तीन साल के भीतर की गई है। दूसरी तरफ दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच 2014 में एसआईटी ने शुरू की थी। 65 केसों से शुरू हुई जांच आठ केसों तक सिमट गई, जिसमें से छह मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की गई। दो अन्य मामलों में विवेचना जारी है। 

विज्ञापन

तीन की गिरफ्तारी की, 15 ने सरेंडर किया
दिल्ली एसआईटी ने 18 आरोपियों को खोजा था, इनमें से सिर्फ तीन की गिरफ्तारी कर सकी थी। अन्य 15 आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। कानपुर एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी में ही चार आरोपियों को जेल भेजा। 70 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। एसआईटी के अफसरों का कहना है कि गिरफ्तार किए जा रहे आरोपी कई और आरोपियों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं, ऐसे में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed