Kanpur Fire: शॉर्ट सर्किट से रद्दी गोदाम में लगी आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में कोयला नगर स्थित एक रद्दी गोदाम में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में बीते सोमवार देर रात एक रद्दी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने तीन घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यशोदा नगर निवासी रवि गुप्ता का कोयला नगर में रद्दी गोदाम है।
सोमवार की देर रात करीब दो बजे को गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके कुछ ही देर बाद आग बढ़ गयी और पूरे गोदाम में रखी रद्दी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें गोदाम से निकलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस कर्मी पहुंचे।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण सामने आया है। फिलहाल आग से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।