{"_id":"6174f896395be355231359f6","slug":"kanpur-shopkeeper-had-written-islam-the-only-solution-on-bill-slip-clean-chit-to-shopkeeper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दुकानदार ने बिल की पर्ची पर लिखा था इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन, व्यापारी को क्लीन चिट, खत्म होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दुकानदार ने बिल की पर्ची पर लिखा था इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन, व्यापारी को क्लीन चिट, खत्म होगी एफआईआर
Sun, 24 Oct 2021 11:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:39 AM IST
सार
कानपुर में मेस्टन रोड के दुकानदार सालिम को खरीदारी के बिल पर ‘इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन’ लिखवाना भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर इस बिल का वीडियो वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठा दी थी। इस मामले में अब दुकानदार को क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन
संदेश लिखी पर्ची हो रही थी वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुकान के बिल की पर्ची के जरिये धर्म का प्रचार करने वाले मोहम्मद सालिम को पुलिस की जांच में क्लीन चिट मिल गई है। जांच में किसी भी तरह से आपराधिक कृत्य की पुष्टि नहीं हुई। एक भी साक्ष्य पुलिस नहीं जुटा सकी। इसलिए पुलिस केस खत्म करेगी।
एक वाक्य लिखने पर व्यापारी पर दर्ज की गई एफआईआर पर अमर उजाला ने सवाल खड़े किए थे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक दुकान के बिल की पर्ची वायरल हुई थी। पर्ची पर आखिरी में लिखा हुआ था इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन। तमाम लोग इसको मुद्दा बनाकर सवाल खड़े कर रहे थे।

Trending Videos
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस मूलगंज निवासी रबर दुकानदार मोहम्मद सालिक को पकड़ लाई थी। बगैर गहनता से जांच पड़ताल किए उस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली।
किसी भी तरह के अपराध में उसकी संलिप्तता नहीं मिली। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल करते हुए अमर उजाला ने एफआईआर इज द ऑनली सॉल्यूशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद अफसरों ने आनन-फानन में जांच पूरी की। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि मोहम्मद सालिम की कोई भूमिका नहीं मिली है। जल्द केस को बंद कर दिया जाएगा।
सालिम के तर्क पर पुलिस की मुहर
पुलिस की पूछताछ में सालिम ने बताया था कि व्यापार मंदा था। तब उसके पिता ने कहा था कि बिल की पर्ची पर इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन प्रिंट कराओ। इससे बरकत होगी। आस्था होने की वजह से सालिम ने ऐसा किया। सालिम ने न तो किसी दूसरे धर्म की बुराई की थी और न ही कुछ उसमें कुछ आपत्तिजनक था। इसलिए पुलिस जांच में खाली हाथ रही।