फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven Women Arrested with 3.30 kg of Ganja; ₹92,000 Recovered

Kanpur: सात महिलाएं 3.30 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, बिधनू और एमपी से हो रहा था सप्लाई

Wed, 15 Apr 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Apr 2026 11:36 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी क्षेत्र में ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के अंतर्गत कार्रवाई हुई। आरोपी महिलाओं के पास से 92 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Seven Women Arrested with 3.30 kg of Ganja; ₹92,000 Recovered
महिलाओं को पुलिस ने ड्रोन की मदद से गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी क्षेत्र में 3.30 किलो गांजे के साथ सात महिलाएं गिरफ्तार हुईं। यह कार्रवाई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सचेंडी पुलिस ने बुधवार देर रात की। महिलाएं तीन ग्राम की पुड़िया बनाकर बेच रही थीं। एक पुड़िया की कीमत लगभग 50 रुपये है। एक दिन में गांजे की चार हजार से साढ़े चार हजार पुड़िया बेची जा रही थीं। आरोपी महिलाओं के पास से 92 हजार रुपये बरामद हुआ।

विज्ञापन


एडीसीपी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि सचेंडी थाने के नजदीक गांजा बिकने की सूचनाएं आ रही थीं। इस काम में महिलाओं के शामिल होने की जानकारी थी। बुधवार देर रात वहां की गुमटियों में जांच की गई जहां से 3.30 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियाें की पहचान करिश्मा गिहार, अनीता, दीपा, सावित्री, संगीता आदि के रूप में हुई है। सभी सातों महिलाओं को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने ड्रोन की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


बिधनू और एमपी से हो रहा था सप्लाई
एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि महिलाओं ने बताया है कि उन्हें बिधनू और मध्य प्रदेश से कुछ युवक गांजा लाकर दे रहे थे। उनकी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेच रही थीं। महिलाएं एक दिन में चार लाख रुपये से अधिक मुनाफा कमा रही थीं। सुबह नौ से 11 और शाम चार से सात बजे तक गुमटियां खुलती थीं। यहां चाय, पान, मसाला मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed