फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur School children travelled in the underground metro section said hey dada metro under the ground’

Kanpur: स्कूली बच्चों ने भूमिगत मेट्रो सेक्शन में किया सफर, बोले- अरे दादा, जमीन के नीचे मेट्रो...मजा आ गया

Sat, 31 May 2025 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 04:21 PM IST
सार

Kanpur News: स्कूली बच्चों ने नयागंज से चुन्नीगंज तक भूमिगत मेट्रो सेक्शन में सफर किया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि हम पहली बार मेट्रो में बैठे हैं। ट्रेन को जमीन के इतना नीचे देखकर चौंक गए। इसमें सफर करना काफी रोमांचक रहा। 

विज्ञापन
Kanpur School children travelled in the underground metro section said hey dada metro under the ground’
बच्चों ने भूमिगत मेट्रो में किया सफर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अरे दादा, जमीन के इतने नीचे मेट्रो। मैंने तो पहली बार देखा, तूने देखी है क्या। नहीं, भाई मैंने तो अभी तक केवल ऊपर चलती मेट्रो ही देखी है, वो भी बाहर से। जमीन के भीतर ट्रेन और उसकी पहली बार सवारी करने में मजा ही आ गया...। स्कूली बच्चों के बीच यह संवाद नयागंज मेट्रो स्टेशन के शुभारंभ पर सुनने को मिला। यहां से सम्राट अशोक विद्या उद्यान और स्कॉलर प्लेवेज स्कूल के बच्चों ने मेट्रो में सफर किया।

विज्ञापन

यूनिफार्म पहने, हाथों में तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की तख्तियां लिए विद्यार्थी मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो उनको अंदाजा ही नहीं था कि ट्रेन कितनी नीचे है। तिरंगी पट्टियों, फूलों से सजे स्टेशन के एक फ्लोर नीचे उतरे छात्र को जब ट्रेन नहीं दिखी तो उन्होंने शिक्षकों से पूछा। शिक्षकों ने बताया कि अभी एक फ्लोर और नीचे उतरने पर ट्रेन मिलेगी। यह सुनकर बच्चे हैरान होकर एक दूसरे को देखने लगे।

विज्ञापन

बच्चों ने जयहिंद का उद्घोष किया
इस दौरान उन्होंने टिकट लेने व प्रवेश प्रक्रिया को समझा। दोपहर 3:21 बजे जैसे ही सीएसए के जनसभा स्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिगत मेट्रो स्टेशन को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही नयागंज से मेट्रो चुन्नीगंज के लिए रवाना हो गई। फूलों से सजी मेट्रो के भीतर बैठे बच्चों ने जयहिंद का उद्घोष किया। सफर के दौरान आ चल के तुझे मैं ले के चलूं... सहित अन्य गीत गाए।

15 मिनट के लिए नयागंज स्टेशन पर रोका
यहां से चार मिनट के बाद 3:25 बजे मेट्रो बड़ा चौराहा स्टेशन पहुंची, जहां अधिकारियों ने बच्चों का बाहर से स्वागत किया तो ट्रेन के भीतर से बच्चों ने भी अभिवादन किया। 3:28 बजे मेट्रो नवीन मार्केट और 3:31 बजे चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां से मेट्रो दोबारा नयागंज स्टेशन के लिए चल पड़ी। हालांकि प्रधानमंत्री की जनसभा के चलते वापसी में मेट्रो को करीब 15 मिनट के लिए नयागंज स्टेशन पर रोका गया।

विज्ञापन

  • पहली बार मेट्रो में बैठी हूं। ट्रेन को जमीन के इतना नीचे देखकर चौंक गई। इसमें सफर करना काफी रोमांचक रहा।  -दिव्यांगना, स्कॉलर प्लेवेज स्कूल
  • जब पता चला कि मेट्रो में सफर करेंगे तो नींद नहीं आई। दिल्ली में ऐसी ट्रेन के बार में सुना था, यहां पहली बार बैठी हूं।  -एनी वर्मा, स्कॉलर प्लेवेज स्कूल
  • शहर में पहली बार भूमिगत मेट्रो चली और मैंने उसकी सवारी की। यह उत्साहजनक होने के साथ अच्छी यादों में जुड़ गया।  -प्रमुख, सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed