फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   rss chief mohan bhagwat in chitrakoot: Sangh chief Mohan Bhagwat reached Chitrakoot to take part in Chintan Shivir

मोहन भागवत का चित्रकूट दौरा : यूपी और एमपी की सरकारों के कामकाज पर हुई चर्चा, चुनावी सफलता के मांगे सुझाव

Tue, 06 Jul 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 06:41 AM IST
सार

  • सुरक्षा और स्वागत में भारी पुलिस बल और संघ समेत भाजपा के नेता रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। आरएसएस का पांच दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर 8 जुलाई से चित्रकूट में होना है।

विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat in chitrakoot: Sangh chief Mohan Bhagwat reached Chitrakoot to take part in Chintan Shivir
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का चित्रकूट दौरा: आज से आठ दिन का प्रवास शुरु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय चिंतन बैठक से दो दिन पूर्व मंगलवार सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत धर्मनगरी पहुंचे। चित्रकूट, मध्यप्रदेश के आरोग्यधाम परिसर में संघ के महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


दिन भर इसी परिसर में कई चरणों में अलग-अलग प्रांत प्रचारकों व राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ बैठकें हुईं। वसुंधरा कॉटेज में संघ के महाकौशल व बुंदेलखंड-कानपुर प्रांत के 20 पदाधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। हर बैठक में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सरकारों के कामकाज पर चर्चा रही।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों और सत्ताधारी नेताओं के बीच सामंजस्य की स्थिति, सरकारी योजनाओं के जनता तक पहुंचने की स्थिति पर विचार किया। आठ जुलाई से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ वृहद बैठक में आगामी योजनाओं पर चिंतन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दिल्ली से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे संघ प्रमुख का वहां पहले से मौजूद महाकौशल व कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रेलवे स्टेशन और आरोग्य धाम, सतना (मध्यप्रदेश) में सतना कलेक्टर अजय कटेसारिया ने उनका स्वागत किया।

नया गांव इलाके में स्थित आरोग्य धाम परिसर के विशेष कॉटेज में संघ प्रमुख को ठहराया गया है। इसी परिसर में उन्होंने सबसे पहले आरएसएस की शाखा में ध्वज प्रणाम किया। मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजन किया। इसके बाद परिसर में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय के बताए रास्ते पर ही चलने से संघ और देश का कल्याण होगा। कड़ी सुरक्षा व गुप्त एजेंडे के साथ दोपहर बाद तीन चरणों में उन्होंने संघ के अलग-अलग पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूपी-एमपी सरकारों और संगठन के बारे में चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा की।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में संघ के संघीय ढांचे को और मजबूत बनाने और आमजन तक संदेश पहुंचाने के लिए काम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी से पूरा ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में  लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए कई अभियान चलाने और इसकी जिम्मेदारी बांटकर समीक्षा करने की योजना बनाई गई। सभी से सुझाव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed