{"_id":"69a0863d29156455cf097f3c","slug":"kanpur-salesman-beaten-for-refusing-to-give-liquor-from-a-closed-shop-injured-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंद दुकान से शराब न देने पर पीटा, सेल्समैन घायल, साथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंद दुकान से शराब न देने पर पीटा, सेल्समैन घायल, साथी की मौत
Thu, 26 Feb 2026 11:17 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:17 PM IST
सार
बंद दुकान से शराब न देने पर मारपीट में एक की मौत हो गई जबकि सेल्समैन घायल हो गया। मामला बिधनू थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव का है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिधनू में बुधवार देर रात भवानीपुर गांव के बंद देसी शराब की दुकान से शराब न देने पर युवकों ने सेल्समैन पवन तिवारी और उसके साथी उदय सिंह उर्फ बाबा (53) को डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में घायल उदय सिंह की हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट में हत्या के प्रयास की धारा लगाई थी जिसे बाद में गैर इरादतन हत्या में बदल दिया गया।
सेल्समैन पवन तिवारी के भाई रितेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे चार-पांच लोग शराब खरीदने आए। दुकान बंद होने के कारण शराब देने से मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद उदय लघुशंका के लिए उदय बाहर निकला तभी हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। पवन बचाने आया तो उसे भी पीटा। हमलावर उनका मोबाइल लूट ले गए। पवन ने घटना की जानकारी दी।

घायल सेल्समैन
- फोटो : अमर उजाला
रितेश की सूचना पर पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उदय की मौत हो गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उदय की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि ये कैमरे सौर ऊर्जा से चलते हैं और दुकान बंद होने पर सोलर पैनल हटा लिए जाते हैं। ठेके के आसपास आबादी न होने से अन्य कोई सीसीटीवी कैमरा भी उपलब्ध नहीं है। शादी समारोह में शामिल होने गए लोगों पर वारदात का अंदेशा है। आसपास के गेस्ट हाउस में पड़ताल की जा रही है। सर्विलांस टीम लूटे गए मोबाइल की तलाश कर रही है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उदय सिंह की पत्नी छोड़कर चली गई थी
उदय सिंह उर्फ बाबा भवानीपुर गांव के निवासी थे। उनके भाई रितेश ने बताया कि छह भाइयों में उदय तीसरे नंबर पर थे। तीन भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। करीब दस वर्ष पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अपनी बेटी आरती के साथ रहते थे। बेटी की शादी के बाद उदय अकेले हो गए थे। उदय अक्सर शाम को समय बिताने के लिए शराब की दुकान बंद होने पर सेल्समैन पवन से मिलने जाते थे। पुलिस को अंदेशा है कि हमलावर किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे।