फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Road caves in during Metro excavation work; three vehicles, including a motorcycle, overturn

Kanpur: मेट्रो की खोदाई में धंसी सड़क, बाइक सहित तीन वाहन पलटे, सात माह के बच्चे सहित छह लोग हुए जख्मी

Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Road caves in during Metro excavation work; three vehicles, including a motorcycle, overturn
गड्ढे को दिखाता विजयनगर क्षेत्र निवासी अंकित - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो की खोदाई से विजयनगर में रविवार रात सड़क धंस गई। इसमें ऑटो और बाइक सवार फंसकर गिरे और सात माह के बच्चे सहित छह लोग जख्मी हो गए। इलाकाई लोगों ने धंसी सड़क पर पत्थर रख दिया। कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा आठ तक 8.60 किमी का निर्माण कार्य करा रहा है। इसके तहत विजयनगर पर भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


यहां के निवासी अंकित श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, संचित श्रीवास्तव आदि ने बताया कि पहले यहां बड़ी मशीनों से डि्रलिंग की जाती थी लेकिन कई मकानों में दरार आने के बाद विरोध पर मेट्रो ने इसे बंद कर रखा है। अब इतनी बेतरतीब खोदाई की गई है कि जमीन खोखली हो गई है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश के दौरान सर्वाेदय स्कूल के ठीक बगल में अचानक सड़क धंस गई। बर्रा के रहने वाले एक बुजुर्ग की बाइक का अगला पहिया इसमें गया और वह गिरकर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद एक और बाइक पर सवार दो लोग घालय हो गए। उनके पीछे आ रही ऑटो का अगला पहिया फंस गया इससे ऑटो में सवार महिला व उनका सात माह का बच्चा घायल हो गए। इस पर वहां पत्थर रख दिया गया। मेट्रो अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। यूपीएमआरसी के जनसंपर्क विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि जहां मेट्रो का कार्य चलता है वहां की हमारी जिम्मेदारी है। सड़क धंसने पर नगर निगम ही इसे देखता है।

 
विज्ञापन

नई पाइप लाइन दो जगह फटी
बर्रा में जल निगम ने हाल ही में गहरी सीवर लाइन डाली है। रविवार को तेज बारिश के दौरान शास्त्री चौक और दरोगा चौराहा के बीच करीब डेढ़ सौ मीटर में टेस्टिंग चल रही थी। इस दौरान दो जगह नई पाइप लाइन फट गई और फव्वारे के साथ पानी निकलने लगा। पूरी सड़क जलमग्न हो गई। सूचना देने पर पानी की आपूर्ति बंद कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed