फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Accident news Three farmers died allegedly after being run over by vehicle of PWD official

UP: कानपुर में PWD के जूनियर इंजीनियर की कार ने सड़क से 40 फीट दूर बैठे तीन बुजुर्गों को रौंदा, तीनों की मौत

Tue, 13 Jun 2023 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jun 2023 09:44 AM IST
सार

कानपुर में लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। बिल्हौर में सड़क से 40 फीट दूर बैठे तीन बुजुर्गों को कार ने कुचल दिया। तीनों की मौत हो गई। तीनों बुजुर्ग बाग की रखवाली के लिए बैठे थे। सीतापुर पीडब्ल्यूडी में तैनात इंजीनियर की कार से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Road Accident news Three farmers died allegedly after being run over by vehicle of PWD official
लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली इलाके के माखनपुरवा गांव में सोमवार दोपहर को लखनऊ-इटावा राजमार्ग के किनारे हुए दर्दनाक हादसे में तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। तीनों सड़क से करीब 40 फीट दूर पेड़ के नीचे छांव में बैठकर आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी सीतापुर की ओर जा रही क्रेटा कार ने तीनों को कुचल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद कार भी एक खेत में जाकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। कार से बीयर की खाली बोतल मिली है, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कार (यूपी-42 बीसी-9033) सीतापुर में पीडब्ल्यूडी में जेई आलोक कुमार यादव की बताई जा रही है। 

गाड़ी को ड्राइवर अयोध्या महराजगंज दुर्गापुर रामपुरवा निवासी अजीत कुमार पांडेय चला रहा था। वह आलोक के दोस्त पीडब्ल्यूडी में जेई शैलेंद्र कटियार के बच्चों को छोड़ने कानपुर देहात के सिकंदरा गया था। वहां से सीतापुर लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वाले माखनपुरवा गांव के अहिबरन सिंह (65), टीकापुरवा गांव के घसीटे (60) और ग्राम प्रधान जयसिंह यादव के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह (60) हैं। ग्राम प्रधान के मुताबिक तीनों सड़क से काफी दूर बैठे थे। तभी कार उन्हें रौंदते हुए खेत में जाकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

कार से बीयर की खाली बोतल बरामद हुई है। ऐसे में चालक के नशे में होने के कारण कार के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही कई गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।

भीड़ जुटने से लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ककवन व अरौल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed