फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Right to Education, schools of 44 wards are out of the portal

Kanpur: ये कैसा शिक्षा का अधिकार, 44 वार्डों के स्कूल ही पोर्टल से बाहर, मैपिंग में गड़बड़ी की आशंका

Mon, 13 Feb 2023 12:16 PM IST
शिखा पांडेय दिव्यांश सिंह, संवाद
दिव्यांश सिंह, संवाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में 1800 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मान्यता दे रखी है। नियमानुसार सभी निजी स्कूलों को आरटीई के तहत कुल क्षमता के सापेक्ष 25 प्रतिशत छात्रों को निशुल्क दाखिला देना है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई मैपिंग में महज 1422 स्कूल ही आरटीई के दायरे में हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Right to Education, schools of 44 wards are out of the portal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर नगर के 44 वार्डों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ाने का सपना टूट सकता है। दरअसल, नगर निगम सीमा के चार, नगर पंचायत बिठूर के पांच, नगर पंचायत शिवराजपुर के पांच, नगर पालिका परिषद घाटमपुर के 12 और नगर पालिका परिषद बिल्हौर के 18 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें आरटीई (शिक्षा का अधिकार) पोर्टल में एक भी निजी स्कूल ही नहीं है।

विज्ञापन


प्रवेश के लिए छह फरवरी से शुरू हुए पहले चरण के आवेदन में इन वार्डों के अभिभावकों ने जब फार्म भरना चाहा, तो कोई स्कूल ही नहीं दिखा। नियमानुसार छात्र जिस वार्ड का निवासी होगा, उसको उसी वार्ड का स्कूल आवंटित किया जाएगा। वार्ड में स्कूल न होने के चलते 44 वार्डों के लगभग 800 छात्र इस योजना से बाहर हो गए हैं। हालांकि अब अधिकारी कह रहे हैं कि छात्रों को दूसरे वार्डों के स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

जिले में स्कूल 1800 से ज्यादा, आरटीआई के दायरे में 1422
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में 1800 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मान्यता दे रखी है। नियमानुसार सभी निजी स्कूलों को आरटीई के तहत कुल क्षमता के सापेक्ष 25 प्रतिशत छात्रों को निशुल्क दाखिला देना है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई मैपिंग में महज 1422 स्कूल ही आरटीई के दायरे में हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई मैपिंग पर सवाल उठने लगे हैं।

जिन वार्डों में स्कूल नहीं हैं, उनमें रहने वाले छात्रों को पड़ोस के वार्डों के स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। आवेदन करते समय अभिभावक आस-पड़ोस के वार्ड के स्कूल चुन सकते हैं। आरटीई के दायरे में उन्हीं स्कूलों को रखा जाता है, जिनकी मान्यताएं और यू डायस कोड समेत सभी मानक पूरे हैं। - सुरजीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी


 
विज्ञापन

इन वार्डों में आरटीआई के दायरे में नहीं स्कूल
नगर निगम सीमा : तिलकनगर, बेकनगंज कलक्टरगंज, कैंट वार्ड दो
नगर पंचायत बिठूर : अजीमुल्लानगर, मैनावतीनगर, तात्याटोपेनगर, महर्षि वाल्मीकिनगर, लवकुशनगर
नगर पंचायत शिवराजपुर : सत्यप्रकाश मालवीयनगर, चंद्रशेखर आजादनगर, मक्खनसिंह नगर, रामकृष्णनगर और जवाहरनगर
नगर पालिका परिषद घाटमपुर : पचखुरा, शेखबाड़ा, आछी मोहाल पश्चिमी, शिवपुरी पूर्वी, आशानगर, कृष्णानगर, कजियाना, हाफिजपुर, जवाहरनगर पूर्वी द्वितीय, शास्त्रीनगर, अशोकनगर दक्षिणी और जवाहरनगर पश्चिमी
नगर पालिका परिषद बिल्हौर : भगतसिंह नगर, पंतनगर, सरोजिनी नायडू नगर, अशफाकउल्ला नगर, अब्दुल कलाम आजादनगर, लोहियानगर, मुनीश्वर अवस्थी नगर, अंबेडकरनगर, लालबहादुर शास्त्री नगर, किदवईनगर, इंद्रानगर, महात्मा गांधीनगर, वाल्मीकिनगर, सरदार पटेलनगर, जयप्रकाशनगर, कृष्णानगर, बहादुरशाह जफर नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed