{"_id":"6aa12f48c4d314d8b20d180a","slug":"kanpur-revenue-team-arrived-to-remove-shops-sp-workers-created-a-ruckus-and-staged-a-protest-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दुकानें हटाने पहुंची थी राजस्व टीम, सपाइयों का हंगामा और प्रदर्शन, सपा नेता रचना सिंह के पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दुकानें हटाने पहुंची थी राजस्व टीम, सपाइयों का हंगामा और प्रदर्शन, सपा नेता रचना सिंह के पति गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 03:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:35 PM IST
सार
Kanpur News: अरौल के मकनपुर रोड पर चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम का विरोध कर रहे सपाइयों का धरना पुलिस ने खत्म करा दिया है। पुलिस ने सपा नेता रचना सिंह गौतम के पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बीच गिरफ्तार हुए सपा नेता रचना सिंह के पति
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड पर चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के विरोध में शुरू हुआ हंगामा पुलिस के कड़े रुख के बाद शांत हो गया। पुलिस प्रशासन ने चकमार्ग पर चल रहे समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन को जबरन खत्म कराया और मौके से बवाल कर रहे सपा नेता रचना सिंह गौतम के पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी अरविंद त्रिपाठी की शिकायत पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मकनपुर रोड स्थित सरकारी चकमार्ग से अवैध दुकानें और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही सपा नेता रचना सिंह गौतम समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गईं और प्रशासनिक कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने खत्म कराया धरना, भारी तनाव के बीच गिरफ्तारी
विरोध-प्रदर्शन के चलते काफी देर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बाधित रही। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल और उच्च अधिकारियों ने पहले सपाइयों को समझाने का प्रयास किया। जब सपाई धरना खत्म करने पर राजी नहीं हुए, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। इस दौरान सपा नेता रचना सिंह गौतम के पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।