{"_id":"661ccbce3eb35313dc055fbf","slug":"kanpur-report-on-five-people-including-general-secretary-of-muslim-association-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, छात्रों को मिलने वाला अनुदान हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, छात्रों को मिलने वाला अनुदान हड़पने का आरोप
Mon, 15 Apr 2024 12:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में मुस्लिम एसोसिएशन के एक सदस्य ने महामंत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि एसोसिएशन ने हलीम पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान हड़प लिया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुस्लिम एसोसिएशन के सदस्य तिलकनगर कोहना निवासी मसूद हाशिम ने बताया कि एसोसिएशन के तहत हलीम पीजी कॉलेज व कालेज के 33 खाते संचालित होते हैं। इसमें सरकार की तरफ से छात्र-छात्राओं को दिया जाने वाला अनुदान आता है। साथ ही इन्हीं खातों में फीस भी जमा होती है। आरोप लगाया कि अब्दुल हसीब, मोहम्मद जावेद, हर जहां अपने निजी खातों में फीस व अनुदान ट्रांसफर करके खर्च करते हैं। हसीब अपनी निजी कंपनी अलीमा एक्सपोर्ट के खाते में फीस में से 13 लाख रुपये संस्था के खाते से ट्रांसफर कर चुके हैं।
हसीब का छोटा भाई व कॉलेज का पूर्व सचिव मोहम्मद जावेद ने हसीब के सहयोगी कार्यकारिणी सदस्य नौशाद अहमद के खाते में फीस का तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा जावेद ने अपने भांजे सैफलारी को प्रिसिंपल के बगल की जमीन का पट्टा नियम विरुद्ध 29 साल के लिए कर दिया है जबकि, संस्था के पूर्व अध्यक्ष रिजवान उल्ला ने पूर्व सचिव इकबाल अहमद को वर्ष 2011 में छह हजार रुपये प्रतिमाह में पट्टा किया था। बताया कि अब्दुल हसीब ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ इसी साल 15 फरवरी को उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोहना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।