फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Relief for travelers to Chitrakoot; 24-coach Intercity train to run from Central Station

कानपुर: चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को राहत, अब सेंट्रल से मिलेगी 24 कोच की इंटरसिटी

Sat, 29 Aug 2026 06:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 29 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Relief for travelers to Chitrakoot; 24-coach Intercity train to run from Central Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या और कानपुर-प्रतापगढ़ रेलखंड पर बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल और मां बेल्हा देवी धाम प्रातपगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का विलय कर दिया गया है। अब यह सेवा 24 कोच के साथ चलेगी। सेंट्रल स्टेशन से आठ सितंबर से नए स्वरूप में ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


रेलवे के इस फैसल से ट्रेन की यात्री क्षमता पहले के मुकाबले दोगुनी हो जाएगी। अहम बात यह है कि अब प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और लखनऊ क्षेत्र के यात्रियों को चित्रकूट धाम के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। उन्हें कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने 14109/14110 चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस और 14123/14124 मां बेल्हा देवी धाम प्रातपगढ़-कानपुर सेंट्रल का विलय कर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। अभी तक 12 कोच की चलने वाली सेवा अब 24 कोच की होगी।
विज्ञापन

सात सितंबर से वापसी की शुरुआत
ट्रेन संख्या 14124 चित्रकूटधाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रातपगढ़ सात सितंबर से नए स्वरूप में चलेगी। वहीं 14123 मां बेल्हा देवी धाम प्रातपगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी आठ सितंबर से सुबह 11:05 बजे रवाना होगी।

इन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा
कानपुर के अलावा हमीरपुर रोड, सुमरेपुर, बांदा, अतर्रा समेत रास्ते के स्टेशनों से चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त कोच का लाभ मिलेगा। वहीं प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों से आने वाले यात्रियों को चित्रकूट तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़ से कानपुर सेंट्रल पहुंचने के बाद ट्रेन का यहां करीब डेढ़ घंटे का ठहराव होगा। इसके बाद यह चित्रकूटधाम कर्वी के लिए रवाना होगी।

 

दिल्ली के लिए सातों दिन ट्रेन, दो जोड़ी विशेष गाड़ियां शुरू
दिल्ली जाने के लिए यात्रियों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली-कानपुर ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। वहीं आनंद विहार-कानपुर ट्रेन 8 सितंबर से 29 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार नई दिल्ली से ट्रेप सुबह 7:45 बजे चलकर दोपहर 1:15 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में कानपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होकर रात 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और दोपहर 1:15 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में रात 8:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 15 एसी थर्ड और पांच स्लीपर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed