{"_id":"687f751db0df67d2360c82c9","slug":"kanpur-refined-oil-stolen-from-pickup-near-popular-dharm-kanta-police-is-blaming-the-victim-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पॉपुलर धर्म कांटा के पास पिकअप से रिफाइंड तेल चोरी, पुलिस पीड़ित को ही ठहरा रही है दोषी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पॉपुलर धर्म कांटा के पास पिकअप से रिफाइंड तेल चोरी, पुलिस पीड़ित को ही ठहरा रही है दोषी, जांच शुरू
Tue, 22 Jul 2025 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 22 Jul 2025 04:59 PM IST
सार
Kanpur News: पॉपुलर धर्म कांटा के पास खड़ी पिकअप से चोरों ने रिफाइंड तेल के 70-80 डिब्बे चुरा लिए। पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस पर उसे ही दोषी ठहराने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित चालक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित पॉपुलर धर्म कांटा के पास खड़ी एक कंटेनर वाहन से अज्ञात चोरों ने 70 से 80 डिब्बे रिफाइंड तेल चोरी कर लिए। वाहन चालक मुकेश कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी राजस्थान ने बताया कि वह 17 जुलाई को मध्य प्रदेश से भागलपुर, बिहार के लिए रिफाइंड तेल लेकर निकला था।
विज्ञापन
रामादेवी से लगभग पांच किलोमीटर पहले आरटीओ अधिकारी हरमिंदर प्रताप सिंह ने वाहन को रोककर पॉपुलर धर्म कांटा पर खड़ा करवा दिया। इसके बाद 43,000 का चालान करते हुए चाबी व कागजात साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि पास में गाड़ी की चाबी ना होने की वजह से वह आगे गाड़ी पर ही सो गया।
विज्ञापन
पुलिस पीड़ित को ही ठहरा रही है दोषी
18 जुलाई की रात तेज आंधी और बारिश का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रस्सी काटकर तिरपाल हटाया और तेल के डिब्बे चोरी कर लिए। पीड़ित चालक ने बताया कि उसने चौकी तथा थाने में तहरीर दी है। अभी तक उसे बरगलाया जा रहा है, उल्टे उसी को दोषी ठहराया जा रहा है। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन