फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Raids conducted on half dozen establishments of S Kumar Perfumers suspected of tax evasion

Kanpur Raid: एस कुमार परफ्यूमर्स के आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापा, टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ियां करने का शक

Fri, 13 Mar 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के फ्रेगरेंस कारोबारी एसके कुमार के 6 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। भारी टैक्स चोरी और संपत्तियों में बेहिसाब निवेश के साक्ष्य मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Raids conducted on half dozen establishments of S Kumar Perfumers suspected of tax evasion
प्रतिष्ठान में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान तैनात पीएसी के जवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को सर्वे किया। दोपहर चार बजे के करीब एक साथ सभी जगह पहुंचे आयकर अधिकारी देर रात तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करते रहे। पान मसाला उद्यमियों से जुड़े कारोबारी पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी समेत तमाम वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका है। बड़े पैमाने पर संपत्तियों में निवेश की जानकारी भी सर्वे में अफसरों को मिली है। फ्रेगरेंस एक्सपर्ट को बुलाया गया ताकि स्टाॅक और अन्य उत्पादों का मूल्यांकन किया जा सके।

विज्ञापन

एसके कुमार प्रतिष्ठान के एक्सप्रेस रोड स्थित मुख्य कार्यालय, कैनाल रोड, हरबंश मोहाल में पुराने मकान में बने गोदाम के अलावा स्वरूपनगर समेत छह जगह आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। 30 से अधिक आयकर अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे हैं। बताया गया कि अधिक मुनाफा होने के बावजूद कम टैक्स देने के साथ ही खरीद-फरोख्त में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ियाें के साक्ष्य आयकर अधिकारियों को मिले हैं। दस्तावेज के अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन

गोदाम के अंदर ही फ्रेगरेंस प्रयोगशाला भी बनाई
पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने कारोबारी के अलावा कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, बड़े स्तर पर ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनका कोई हिसाब नहीं मिल रहा है। देर रात तक टीमें जांच में जुटी रहीं। टीमों को निवेश के दस्तावेज मिले हैं। संपत्तियों की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की गई है। सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। फ्रेगरेंस कारोबारी सभी प्रमुख पान मसाला ब्रांडों को उत्पादों की सप्लाई करते हैं। गोदाम के अंदर ही फ्रेगरेंस प्रयोगशाला भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed