{"_id":"67e570bf1dc1b5d23d0cd53a","slug":"kanpur-pushpak-express-arrived-23-hours-late-passengers-kept-wandering-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 23 घंटे देरी से आई पुष्पक एक्सप्रेस, भटकते रहे यात्री, देरी से आईं ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 23 घंटे देरी से आई पुष्पक एक्सप्रेस, भटकते रहे यात्री, देरी से आईं ये ट्रेनें
Thu, 27 Mar 2025 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की लेटलतीफी की यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो समय की बर्बादी और दूसरा गर्मी की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को पुष्पक एक्सप्रेस 23 तो गोरखपुर 21 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। 29 ट्रेनें एक से 27 घंटे तक देरी से आईं। ट्रेनें लेट होने की वजह से करीब 1079 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए जबकि 167 लोगों ने दूसरी ट्रेनें पकड़ी। कैफियत एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-कानपुर मेमू, पटना- उदयपुर स्पेशल, दिल्ली-गया स्पेशल, जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल, गया-नई दिल्ली स्पेशल भी देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
ये ट्रेनें आईं देरी से
- 12598 सीएसएमटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 घंटे।
- 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 07 घंटे।
- 02579 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे।
- 02563 बरौनी-दिल्ली स्पेशल सात घंटे।
- 12534 सीएसएमटी लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस साढ़े 23 घंटे।
- 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 09:30 घंटे।
- 12810 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी 10 घंटे।