फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Proposal to build Shivalaya Park in Buddha Park cancelled

Kanpur: बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव रद्द, प्रदेश स्तर तक विरोध के बाद फैसला लिया गया वापस

Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
सार

महापौर ने अधिकारियों को शिवालय पार्क के लिए दूसरी भूमि चिह्नित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Proposal to build Shivalaya Park in Buddha Park cancelled
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में बदलाव की बात को महापौर ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने यहां शिवालय पार्क बनाने पर रोक लगा दी है। शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध शुरू होने के बाद महापौर ने मंगलवार को इसके प्रस्ताव को रद्द कर दिया। महापौर ने अधिकारियों को शिवालय पार्क के लिए दूसरी जगह भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुद्धा पार्क को परिवर्तित कर शिवालय पार्क बनाने के प्रस्ताव पर रविवार को बसपा प्रमुख मायावती, भीम आर्मी, सांसद चंद्रशेखर ने आपत्ति जताते हुए पार्क में 12 ज्योतिर्लिंग (प्रोटोटाइप) स्थापित करने का विरोध किया था। मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर विरोध जताया था। सांसद चंद्रशेखर ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसे शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना पर आपत्ति जताई थी। अब महापौर प्रमिला पांडेय ने इस मामले का पटाक्षेप किया है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा है कि बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाए जाने का कोई प्रस्ताव अब तैयार नहीं किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम ने शिवालय पार्क बनाने के लिए बुद्धा पार्क को चुना था। इस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना थी। पिछले गुरुवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने भी बुद्धा पार्क का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed