फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Principal's phone hacked after downloading an APK file, 98,000 rupees withdrawn from account

Kanpur: एपीके फाइल डाउनलोड करते ही प्रधानाचार्य का फोन हैक, खाते से उड़ाये 98 हजार रुपये

Wed, 24 Sep 2025 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

साइबर ठग ने प्रधानाचार्य के पूर्व छात्र के नाम से एपीके फाइल भेजी। उन्होंने खुशी में फाइल खोली थी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Principal's phone hacked after downloading an APK file, 98,000 rupees withdrawn from account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साइबर ठगों ने चकेरी थाना क्षेत्र में स्कूल के प्रधानाचार्य के पास शादी के निमंत्रण कार्ड की एपीके फाइल (एन्ड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज) व्हाट्सएप पर भेजा कर उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत करने के बाद चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सनिगवां चंद्रनगरी निवासी अरविंद कुमार द्विवेदी जेके कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बालघर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 16 अगस्त को वह स्कूल में थे। अमित शुक्ला नाम से उनके पास एक शादी का निमंत्रण कार्ड एपीके फाइल में अनजान नंबर से आया। अमित उनका पूर्व छात्र था। 40 की उम्र में उसकी शादी का कार्ड मिलने की खुशी में फाइल को डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया।
विज्ञापन


21 अगस्त की रात में 2:42 से 2:46 मिनट के बीच चार बार में उनके इंडियन बैंक के खाते से कुल 98 हजार रुपये निकल गए। दूसरे दिन उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल ने 96 हजार रुपये होल्ड करा दिए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed