फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pregnant woman reports Corona positive, Patkapur area new hotspot

Coronavirus: गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, पटकापुर बना नया हॉटस्पाट, एक किमी तक एरिया सील

Thu, 14 May 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Pregnant woman reports Corona positive, Patkapur area new hotspot
हॉटस्पॉट बजरिया में निरीक्षण करते आईजी दीपक रतन के साथ एसएसपी अनंत देव व अन्य पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर रामनारायण बाजार इलाके की गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को इस क्षेत्र को नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। एक किलोमीटर का दायरा सील कर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। अब यहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी होम डिलीवरी माध्यम से ही होगी। फीलखाना इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि अब कुल 20 हॉटस्पॉट हो गए हैं।
विज्ञापन


संपर्क में आए लोग नहीं हो पा रहे चिह्नित
महिला का पति सब्जी बेचता है। उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जाहिर सी बात है कि सब्जी बेचने के दौरान वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया होगा। ऐसे में प्रशासन परेशान है कि अगर महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो हालात विकट हो जाएंगे। इसी वजह से पुलिस प्रशासन पहले ही सब्जी वाले से संपर्क कर उसके मिलने वालों की जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दंपति के ट्रैवेल हिस्ट्री का भी नहीं पता लग पा रहा है। उनके फोन ट्रेस कर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


बजरिया का दायरा बढ़ा, सूर्य विहार पर संशय
मंगलवार को बजरिया थाना क्षेत्र के पुराना सीसामऊ इलाके से एक मेडिकल स्टोर मालिक और उसके बेटों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह नवाबगंज के सूर्य विहार इलाके में रहते हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल बजरिया हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसमें पुराना सीसामऊ को शामिल किया गया है। सूर्य विहार निवासी मरीज के आसपास का कोई संक्रमित आता है तो उस क्षेत्र को भी हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed