{"_id":"6a5b597d5854e46693062788","slug":"kanpur-power-crisis-in-mandhana-frequent-faults-in-the-33-kva-line-92-villages-left-in-the-dark-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंधना में बिजली का संकट, 33 केवीए लाइन में लगातार फाल्ट, विभाग की लापरवाही से अंधेरे में हैं 92 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंधना में बिजली का संकट, 33 केवीए लाइन में लगातार फाल्ट, विभाग की लापरवाही से अंधेरे में हैं 92 गांव
Sat, 18 Jul 2026 04:18 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:18 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना बिजली घर की 33 केवीए लाइन में बीते तीन दिनों से लगातार फाल्ट होने के कारण 92 गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों को बमुश्किल 8-10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोष है।
विज्ञापन
मंधना बिजली घर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में मंधना बिजली घर के अंतर्गत आने वाले 92 गांवों के निवासी पिछले तीन दिनों से भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बीते गुरुवार से 33 केवीए लाइन में रोजाना हो रहे फाल्ट ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह फाल्ट के कारण करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर बाद तीन बजे तक बहाल नहीं हो सकी। घंटों बिजली न रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ कृषि और व्यवसाय से जुड़े लोग भी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के कर्मचारी केवल फाल्ट ठीक करने की बात कह रहे हैं, लेकिन स्थाई समाधान न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
समय पर कर रहे हैं बिल का भुगतान
बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे समय पर बिल का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें कटौती का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मंधना फीडर से जुड़े इन 92 गांवों में अब आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।