{"_id":"6987373acbff2e0160018d7c","slug":"kanpur-polytechnic-aspirant-commits-suicide-by-hanging-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 07 Feb 2026 06:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा विश्वबैंक काॅलोनी में रहने वाले प्राइवेट कर्मी संजय के बेटे कार्तिकेय अग्रवाल (22) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह पॉलिटेक्निक की तैयारी के साथ ही टाटमिल स्थित एक अस्पताल में कैंटीन चलाता था। डयूटी से घर लौटे कार्तिकेय के बड़े भाई सागर को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया।
पिता संजय के अनुसार शुक्रवार को वह और बड़ा बेटा जॉब पर चले गए थे। शाम को पत्नी रेनू घर का कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। तभी कार्तिकेय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।