{"_id":"65f71e8944de695c90039560","slug":"kanpur-police-filed-report-on-nine-including-brothers-accused-of-bullying-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तूने मुकदमा लिखवाया है...मार दूंगा तुझे..., पुलिस ने धमकाने के आरोपी भाइयों समेत नौ पर दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तूने मुकदमा लिखवाया है...मार दूंगा तुझे..., पुलिस ने धमकाने के आरोपी भाइयों समेत नौ पर दर्ज की रिपोर्ट
Sun, 17 Mar 2024 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बगाही में सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप पर कब्जे के विरोध में महिलाओं को पीटने के मामले में नामजद आरोपी भाई राजा सोनकर, रवि सोनकर व उसके साथियों ने दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर युवक को पीटा। धमकी दी कि तूने मुकदमा लिखवाया है..मार दूंगा तुझे। मामले में पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी भाइयों समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बगाही निवासी आर्यन ने बताया कि पिछले दिनों राजा सोनकर, रवि सोनकर, अमन सोनकर सड़क पर लगे सबमर्सिबल पंप को अपने घर के भीतर करने लगे थे। क्षेत्रीय लोगों के विरोध करने पर रवि, राजा, अनमोल सोनकर, विष्णु ठाकुर व छह लोगों ने साथियों संग मिलकर महिलाओं को बीच सड़क पीटा था। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आर्यन के अनुसार 14 मार्च को वह चार राड चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी आरोपी रास्ता रोक कर गाली गलौज करने लगे। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन