{"_id":"62445a4a317aeb61847b7727","slug":"kanpur-police-caught-robbers-investigation-stuck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फजीहत के बाद लुटेरे पकड़े, थानेदार की जांच अटकी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फजीहत के बाद लुटेरे पकड़े, थानेदार की जांच अटकी, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 31 Mar 2022 10:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:01 AM IST
सार
डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि शिक्षिका से हुई लूट के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पनकी पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद आखिरकार बुधवार को लुटेरे पकड़े गए। सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने खुलासा कर छह लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों ने शहर में कई मोबाइल, पर्स व चेन लूट की वारदात कबूली हैं।
हालांकि लापरवाही बरतने वाले पनकी थानेदार पर मेहरबानी बरकरार है। थानेदार के खिलाफ चल रही जांच तीन दिनों से अटकी हुई है। पनकी में 29 दिसंबर 2021 को ट्यूशन टीचर खुशबू का पर्स बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। तमाम जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
तीन दिन पहले घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तब आननफानन मुकदमा दर्ज किया गया था। तब जाकर पुलिस ने बुधवार को पनकी निवासी अतुल कुमार, मानस ठाकुर, गोविंद सोनी, राज, रवि और गोविंद नगर निवासी रहमान उर्फ लाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि शिक्षिका से हुई लूट के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से 14 मोबाइल व दो बाइकें बरामद हुईं।
जांच के नाम पर बचाने का खेल
खुशबू के साथ हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज था। इसके बावजूद पनकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस की लापरवाही की जांच के आदेश दिए गए। तीन दिन बीतने के बावजूद जांच अटकी पड़ी है। पूरा मामला जांच के नाम पर जिम्मेदार को बचाने का खेल है।