फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: PNG line broke due to basement digging, panic due to gas leakage

Kanpur: बेसमेंट की खुदाई से पीएनजी लाइन टूटी, गैस रिसाव से दहशत, जेसीबी चालक वाहन लेकर भागा

Thu, 19 Jun 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: PNG line broke due to basement digging, panic due to gas leakage
बेसमेंट की खुदाई से पीएनजी लाइन टूटी - फोटो : अमर उजाला

भौंती स्थित जिला सहकारी बैंक के पास गुरुवार दोपहर प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन टूट गई। गैस का रिसाव होने से लोगों में दहशत फैल गई। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और सीयूजीएल की टीम मौके पहुंची। लाइन दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


भौंती जिला सहकारी बैंक के पास राम पांडे ने प्लॉट खरीदा है। प्लॉट में लगभग एक सप्ताह से बेसमेंट खोदने का काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जेसीबी से खुदाई चल रही थी। तभी पीएनजी की लाइन टूट गई। गैस का रिसाव होने लगा तो जेसीबी चालक घबराहट में जेसीबी लेकर भाग गया। पड़ोसी रविंद्र कुमार ने सचेंडी पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी और सीयूजीएल की मेंटीनेंस टीम पहुंची और पाइप लाइन को दुरुस्त किया। करीब बीस मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। इलेक्ट्रीशियन महेंद्र कुमार, लाइनमैन कुलदीप ने कहा कि प्लॉट मालिक को 10 दिन पहले यहां आकर बेसमेंट खोदने के लिए मना किया था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पीएनजी लाइन टूटने की सूचना मिली थी, कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed