फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: PM will inaugurate 350 km long pipeline and inaugurate projects worth more than 17 thousand crores

कानपुर: 350 किमी लंबी पाइप लाइन का उद्घाटन और 17 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम

Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी की 28 को कानपुर के निरालानगर में होने वाली रैली की व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान वह 17 हजार 344 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: PM will inaugurate 350 km long pipeline and inaugurate projects worth more than 17 thousand crores
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को पेट्रोलियम पदार्थों के लिए बिछाई गई 350 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने शुक्रवार को बीपीसीएल डिपो जाकर इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डिपो के इंचार्ज भूपेंद्र ने बताया कि यह पाइप लाइन मध्यप्रदेश के बीना से यूपी के ललितपुर, उरई और कानपुर देहात होते हुए महानगर तक आई है। बताया कि यह पाइप लाइन 50 वर्ष तक सुरक्षित रहेगी। इस मौके विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोदी की रैली को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बांटी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री मोदी की 28 को कानपुर के निरालानगर में होने वाली रैली की व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, जल, स्वच्छता, अतिथि, साज सज्जा, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी संबंधी व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक टीम का एक प्रमुख बनाया गया है। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री राजेश भदौरिया, क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर, जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय, दीप अवस्थी, जिला महामंत्री शिवराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

कानपुर बुंदेलखंड की विधानसभा सीटों पर कब्जे की तैयारी
14 नवंबर को महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली रैली हुई थी। इसके जरिये उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़ी 19 विधानसभा सीटों पर भाजपा का दबदबा कायम करने की कोशिश की थी। 28 दिसंबर को शहर में प्रस्तावित रैली के माध्यम से कानपुर मंडल की 27 विधानसभा सीटों से जुड़े मतदाताओं को साधने की कोशिश होगी। इस समय यहां की 27 में से 22 विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में हैं।

बाकी की सीटों में से एक कांग्रेस और चार सपा के खाते में हैं। मोदी के बहाने कानपुर की कैंट, सीसामऊ, और आर्यनगर के अलावा कन्नौज की सदर और इटावा की जसवंतनगर सीट पर भी भगवा लहराने की तैयारी है। पार्टी की योजना है कि कानपुर की रैली को महोबा से भी बड़ा बनाया जाएगा। यहां पर दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी
15 हजार करोड़ का घाटमपुर के सजेती स्थित नेयवेली थर्मल पॉवर प्लांट
02 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना
200 करोड़ का मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल
102 करोड़ का झकरकटी समानांतर पुल
42 करोड़ का कैंट स्थित रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed