फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pickup truck driving on wrong side runs over motorcycle father died and four children injured

Kanpur Accident: रॉन्ग साइड दौड़ रही पिकअप ने बाइक को रौंदा; पिता की मौत और चार बच्चे घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 14 Jun 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के नारामऊ हाईवे पर रॉन्ग साइड आ रही पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Pickup truck driving on wrong side runs over motorcycle father died and four children injured
घटनास्थल पर पड़ी चप्पलें - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ वैष्णों मंदिर हाईवे पर रविवार दोपहर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को हैलट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के माधवपुरम सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बालादीन ने बताया कि उनका बेटा अवनीश कुमार (45) रविवार दोपहर करीब एक बजे मंधना स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज के पीछे बने नए मकान से दूध लेकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ उनका बेटा अनुभव (9), बेटी शांभवी (10) और छोटे भाई जितेंद्र का बेटा यदुवीर सिंह उर्फ कृष्ण (11), बेटी नविका (13) भी सवार थे।

विज्ञापन





पुलिस ने घायलों को तत्काल हैलट पहुंचाया
परिजन के अनुसार परिवार हाईवे से होकर घर लौट रहा था। तभी नारामऊ दुर्गा मंदिर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने घायलों को तत्काल हैलट पहुंचाया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डॉक्टरों ने उपचार के दौरान अवनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक की मां संजय देवी और पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना करने वाले पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed