{"_id":"6abb6fd162a0c90c57088894","slug":"kanpur-pensioners-stage-a-massive-protest-at-the-collectorate-submit-a-memorandum-listing-12-demands-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुराने पेंशनरों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुराने पेंशनरों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा, दी ये चेतावनी
Tue, 29 Sep 2026 01:29 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:29 PM IST
सार
Kanpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने वित्त विधेयक अधिनियम-2025 के प्रावधानों का विरोध करते हुए पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग में शामिल किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने बताया कि सरकार वित्त विधेयक अधिनियम-2025 लाकर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन, रेल किराये में छूट बहाल करने तथा स्थानीय निकायों एवं जल निगम के पेंशनरों को दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस योजना का लाभ देने व समय से पेंशन भुगतान जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि बुजुर्गों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया तो, सरकार के लिए परिणाम ठीक नहीं होंगे। यहां आर. पी. श्रीवास्तव, बेचे लाल कुशवाहा, चंद्र हंस सिंह चौहान, सरदार इंद्रजीत सिंह गिल आदि मौजूद रहे।