फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Operation Shinakht verification of 4436 criminals from past five years 1238 under surveillance

Kanpur: 'ऑपरेशन शिनाख्त' में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच साल के 4,436 अपराधियों का सत्यापन, 1,238 पर निगरानी

Sat, 27 Jun 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 27 Jun 2026 04:00 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने 'ऑपरेशन शिनाख्त' के तहत 4,436 अपराधियों का सत्यापन किया, जिसमें 1,238 पर विशेष निगरानी शुरू की गई है। इस दौरान 35 गुंडा एक्ट और 15 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 31 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विज्ञापन
Kanpur Operation Shinakht verification of 4436 criminals from past five years 1238 under surveillance
कानपुर कमिश्नरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सात दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन शिनाख्त के तहत कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों में चोरी, लूट, डकैती, स्नेचिंग, नकबजनी समेत संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल 4,436 वांछित और चिह्नित अपराधियों की पहचान कर उनका सत्यापन किया। अभियान के दौरान 1,634 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया, जबकि 1,238 अपराधियों के डोजियर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर 14 जून से 20 जून 2026 तक यह विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय, वांछित और फरार अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान कमिश्नरी के चारों जोन सेंट्रल, पूर्वी, दक्षिण, पश्चिम की पुलिस टीमों ने चिह्नित अपराधियों के घर-घर पहुंचकर सत्यापन किया। 

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई अथवा संस्तुति की गई
जांच में 1,167 अपराधी अपने निवास पर मिले, जबकि 177 विभिन्न जेलों में निरुद्ध पाए गए। वहीं, 292 अपराधी अपने घरों से लापता मिले जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा। सत्यापन के दौरान 12 अपराधियों की मृत्यु होने की भी पुष्टि हुई। इस दौरान 35 मामलों में गुंडा एक्ट, 15 मामलों में गैंगस्टर एक्ट तथा 31 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई अथवा संस्तुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed