फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One accused arrested for attacking Lekhpal

कानपुर: लेखपाल पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जा हटाने के दौरान केडीए की टीम पर हुआ था हमला

Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

लेखपाल पर हुए हमले के मामले में नामजद आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। इसलिए ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur: One accused arrested for attacking Lekhpal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पहाड़पुर बिनगवां में लेखपाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वारदात में शामिल रियल एस्टेट कंपनी के अधिकारी व अन्य 30 से अधिक आरोपी फरार हैं। लेखपाल सुजीत कुमार कुशवाहा की शिकायत पर सोमवार को केडीए का प्रवर्तन दस्ता बिनगवां में अवैध कब्जा हटाने पहुंचा था।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना न देने की वजह से पुलिसकर्मी साथ में नहीं थे। दस्ते पर वहां हमला हो गया था। सुजीत कुमार के सिर पर गहरी चोट आई थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


बिधनू एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। इसलिए ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। इन आरोपियों के परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed