{"_id":"678d3fb8bb86e04e32079bde","slug":"kanpur-on-the-pretext-of-making-a-key-they-broke-the-locker-and-took-away-jewelry-worth-lakhs-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चाबी बनाने के बहाने तोड़ा लॉकर, ले भागे लाखों के जेवर, तीन शातिरों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चाबी बनाने के बहाने तोड़ा लॉकर, ले भागे लाखों के जेवर, तीन शातिरों ने दिया घटना को अंजाम
Sun, 19 Jan 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:41 PM IST
सार
Kanpur News: चाबी बनाने के बहाने शातिरों ने लॉकर तोड़ा और लाखों के जेवर लेकर भाग निकले। घटना काकादेव के शास्त्रीनगर की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
काकादेव क्षेत्र में ताले की चाबी बनाने की बात कहकर घर में घुसे शातिरों ने अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर लाखों कीमत के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित की पत्नी जब रुपये निकालने के लिए गई तो घटना का पता चला। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पगड़ी और दाढ़ी रखे तीनों शातिर कैद हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्रीनगर निवासी दिनेश पाल सिंह के घर के मेन गेट के ताले की चाबी खो गई थी। नौ जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे वह घर के नीचे खड़े थे। उसी दौरान ताले की चाबी बनाने वाले दो साइकिल सवार निकले। ताला खोलते समय ताले के लीवर को ऊपर उठाने की बात कहकर आरोपियों ने उनसे सेफ की चाबी मंगवा ली। उन्होंने सेफ की चाबी दे दी लेकिन आरोपी ने वह चाबी खराब कर दी। इसके बाद उसने दूसरे दिन चाबी बनाकर देने की बात कही। दिनेश के मुताबिक दूसरे दिन दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद आरोपी आए।
इनमें एक वह था जो बीते दिन भी आया था जबकि दूसरा उसका साथी था। उन्होंने पहले गेट समेत नीचे के तीन ताले की चाबी बनाई। इसके बाद ऊपर बनाने आ गया। करीब 40 मिनट तक चाबी बनाता रहा। चाबी बनाते समय उसने तेल मांगा। जब तक दिनेश तेल लेकर लौटे, आरोपी ने चाबी बन जाने की बात कही और साथी के साथ निकल गया। जाते समय उसने कहा कि ताले को आधे घंटे बाद खोलना। हालांकि उनकी पत्नी ने जब 11 जनवरी को रुपये निकालने के लिए लॉकर खोला तो ताला टूटा था। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश के धार जिला के बाग गांव निवासी नानक सिंह पटवाजी, महेंद्र सिंह पटवाजी, कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।